छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार, 15 जुलाई को बोर तालाब क्षेत्र के गांधीनगर गांव में तीन मासूम बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, आम दिनों में शिक्षक ही बच्चों को स्कूल से घर लाते और ले जाते थे, लेकिन शिक्षकों की जारी हड़ताल के कारण बुधवार को ऐसा नहीं हो सका। एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि स्कूल से लौटने के बाद बच्चे खेलते हुए तालाब की ओर चले गए और गहरे पानी में जाने से यह दुखद घटना घटी।
रेस्क्यू कर निकाले गए शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद तीनों बच्चों के शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। फिलहाल शवों को डोंगरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखा गया है, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मृतक बच्चों की जानकारी:
- सार्थक कोकोटे (5 वर्ष), पिता- कमलेश कोकोटे
- कृष मण्डावी (8 वर्ष), पिता- राकेश मण्डावी
- दानेश मण्डावी (6 वर्ष), पिता- राकेश मण्डावी




