छत्तीसगढ़ में रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी अपडेट है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन में चलने वाली 8 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। 18 और 19 जुलाई 2026 को इन ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
ट्रेनें क्यों कैंसिल हुईं?
रेलवे प्रशासन के अनुसार, रायपुर रेल मंडल के तहत भाटापारा और हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन को जोड़ने और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम तेजी से चल रहा है। इस तकनीकी और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य के कारण सुरक्षा के मद्देनजर इन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। इस वजह से रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और गेवरा रोड जाने वाले यात्रियों को असुविधा हो सकती है।
रद्द की गई ट्रेनों की सूची:
- 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर (18 और 19 जुलाई)
- 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर (18 और 19 जुलाई)
- 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर (18 और 19 जुलाई)
- 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू (18 जुलाई)
- 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू (19 जुलाई)
- 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू (19 जुलाई)
- 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड (19 जुलाई)
- 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू (19 जुलाई)
बीच रास्ते में समाप्त होने वाली ट्रेनें:
गोंदिया-झारसुगुड़ा (68861) और झारसुगुड़ा-गोंदिया (68862) मेमू ट्रेनें 18 व 19 जुलाई को गोंदिया और बिलासपुर के बीच रद्द रहेंगी। ये केवल बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच ही चलेंगी।



