रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 19 से 24 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि इसके बाद तापमान में करीब 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
19 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?
19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है।
20 और 21 सितंबर
20 और 21 सितंबर को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दोनों दिनों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी है। IMD ने इन दिनों भारी बारिश की भी चेतावनी दी है।
22 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की तीव्रता
22 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात हो सकता है।
23 सितंबर को भी कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं 24 सितंबर को भी प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
लोगों को सतर्क रहने की सलाह
लगातार कई दिनों तक बारिश और गरज-चमक की संभावना को देखते हुए लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। खासकर बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचना और जरूरी होने पर ही यात्रा करना सुरक्षित रहेगा।



