रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में 5,000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के तहत यह भर्ती की जा रही है।
लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अनुसार, कुल 854 पदों में से ई-संवर्ग की शालाओं में 424 और टी-संवर्ग की शालाओं में 430 पद भरे जाएंगे। विषयवार पदों का विवरण इस प्रकार है:
- हिन्दी: 120 पद
- अंग्रेजी: 120 पद
- संस्कृत: 120 पद
- भौतिकी: 94 पद
- राजनीति शास्त्र: 100 पद
- इतिहास: 100 पद
- भूगोल: 100 पद
- अर्थशास्त्र: 100 पद
भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य आवश्यक शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में जारी की जाएगी। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि विस्तृत विज्ञापन व्यापम की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
व्याख्याता पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन CGSSB द्वारा किया जाएगा। परीक्षा की संभावित तिथि 29 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी CGSSB द्वारा अलग से जारी की जाएगी।



