रायपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में राजेंद्र पुल से दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के बीच नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने और दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच मुख्य लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग व नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।रद्द होने वाली ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 22843 (बिलासपुर–बक्सर एक्सप्रेस): 25 सितंबर और 2 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर से छूटने वाली गाड़ी पूरी तरह रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 22844 (बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस): 26 सितंबर और 3 अक्टूबर 2026 को बक्सर से छूटने वाली गाड़ी पूरी तरह रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 17007 (चर्ल्पल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस): 26 और 29 सितंबर 2026 को चर्ल्पल्ली से चलने वाली ट्रेन किउल-मुंगेर-बरौनी मार्ग से दरभंगा जाएगी।
- गाड़ी संख्या 17008 (दरभंगा–चर्ल्पल्ली एक्सप्रेस): 25, 29 सितंबर और 2 अक्टूबर 2026 को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन मुंगेर-किउल मार्ग से चर्ल्पल्ली जाएगी।
- गाड़ी संख्या 17005 (हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस): 24 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद से चलने वाली ट्रेन किउल-मुंगेर-बरौनी मार्ग से रक्सौल जाएगी।
- गाड़ी संख्या 17006 (रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस): 27 सितंबर और 4 अक्टूबर 2026 को रक्सौल से चलने वाली ट्रेन मुंगेर-किउल मार्ग से हैदराबाद जाएगी।



