रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में रेल सेवाओं के आधुनिकीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते दिसंबर में लंबी दूरी की छह एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों पर प्रभावित रहेगा।
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, कुछ ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द किया जाएगा। रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार है…
- 17005 हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस — 10 दिसंबर को रद्द।
- 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस — 13 दिसंबर को रद्द।
- 17433 तिरुपति–रक्सौल एक्सप्रेस — 7 और 14 दिसंबर को रद्द।
- 17434 रक्सौल–तिरुपति एक्सप्रेस — 10 और 17 दिसंबर को रद्द।
- 17321 वास्को डी गामा–जसीडीह एक्सप्रेस — 11 दिसंबर को रद्द।
- 17322 जसीडीह–वास्को डी गामा एक्सप्रेस — 14 दिसंबर को रद्द।
इन राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा असर
इन ट्रेनों के रद्द होने से बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की यात्रा प्रभावित हो सकती है। दिसंबर में लंबी दूरी की यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचने की सलाह दी गई है।
139 और NTES से मिलेगी जानकारी
यात्री ट्रेन की ताजा स्थिति जानने के लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप से भी ट्रेन के संचालन की जानकारी ली जा सकती है। रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन जाने से पहले ट्रेन का स्टेटस चेक करने की अपील की है।



