OTT Releases This Week: अक्टूबर के पहले हफ्ते में OTT दर्शकों के लिए अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, ZEE5 और JioHotstar समेत कई प्लेटफॉर्म पर नई कहानियां स्ट्रीम हो रही हैं। इनमें कॉमेडी, थ्रिलर, रोमांस, क्राइम और ड्रामा से लेकर एनिमेशन तक शामिल हैं।
1. दुपहिया सीजन 2
कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘दुपहिया सीजन 2’ 1 अक्टूबर से Prime Video पर स्ट्रीम हो रही है। कहानी बिहार के काल्पनिक गांव धड़कपुर में आगे बढ़ती है, जहां एक के बाद एक घटनाएं लोगों के सामने नई मुश्किलें खड़ी करती हैं। सीरीज में गांव की जिंदगी, हास्य और रहस्य का मिश्रण देखने को मिलता है।
2. पूजा मेरी जान
मृणाल ठाकुर और हुमा कुरैशी स्टारर ‘पूजा मेरी जान’ 2 अक्टूबर से ZEE5 पर उपलब्ध है। फिल्म की कहानी पूजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर अपने दोस्त अनिकेत की आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगता है। इसके बाद मामला कानूनी लड़ाई में बदल जाता है और हुमा कुरैशी की भूमिका निभा रहीं वकील सना पूजा का केस लड़ती हैं।
3. ओह माय डॉग
पंकज त्रिपाठी और पवन मल्होत्रा स्टारर ‘ओह माय डॉग’ 1 अक्टूबर से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म में एक कुत्ते के लापता होने और उससे जुड़े रहस्य की जांच के जरिए कहानी आगे बढ़ती है। इसमें कॉमेडी, जांच और इमोशनल ड्रामा का मेल देखने को मिलता है।
4. Love
रोमांटिक ड्रामा ‘#Love’ भी इस सप्ताह Netflix पर रिलीज हुई है। इसमें ऐश्वर्या लक्ष्मी और अर्जुन दास मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी डेटिंग ऐप की दुनिया और दो प्रतिस्पर्धी प्लेटफॉर्म चलाने वाले किरदारों के बीच रिश्तों और कॉम्पैटिबिलिटी को लेकर किए गए एक प्रयोग पर आधारित है। यह 2 अक्टूबर से स्ट्रीम हो रही है।
5. East of Eden
हॉलीवुड की लिमिटेड सीरीज ‘East of Eden’ 1 अक्टूबर से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। फ्लोरेंस प्यू, माइक फैस्ट और क्रिस्टोफर एबॉट स्टारर यह सीरीज जॉन स्टीनबेक के चर्चित उपन्यास का रूपांतरण है। कहानी परिवार, रिश्तों, पुरानी दुश्मनी और पीढ़ियों तक चले आ रहे संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है।




