भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण FanCode पर किया जाएगा। क्रिकेट फैंस एक मैच देखने के लिए ₹35 का मैच पास खरीद सकते हैं, जबकि पूरी तीन मैचों की सीरीज देखने के लिए ₹89 का टूर पास उपलब्ध है।
FanCode के अनुसार, मैच पास खरीदने वाले दर्शक केवल उसी मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। वहीं, ₹89 का टूर पास लेने पर भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के तीनों मुकाबलों का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।
पहला टी20 मुकाबला 23 जुलाई को
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 25 जुलाई और तीसरा मुकाबला 26 जुलाई को होगा। सीरीज में युवा खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि टीम इंडिया नए संयोजन के साथ मैदान पर उतर रही है।
बता दें कि हाल के दो टी20 सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी टीम इंडिया को शिकस्त झेलनी पड़ी है. ऐसे में टीम पर जिम्बाब्वे में जीत दर्ज करने का दबाव भी होगा.



