‘मोटापे’ पर मां की बात सुनकर फूट-फूटकर रोईं आम्रपाली दुबे, निरहुआ ने ऐसे दिया था हौसला

आम्रपाली ने बताया कि एक दिन उनकी मां ने भी वजन को लेकर टिप्पणी कर दी। मां की बात सुनकर वह भावुक हो गईं और रो पड़ीं। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी मां से कोई शिकायत नहीं थी, क्योंकि वह उनकी सेहत को लेकर चिंतित थीं।

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने हाल ही में अपनी फिटनेस और वजन को लेकर हुए मुश्किल दौर का खुलकर जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उनका वजन काफी बढ़ गया था और इस वजह से उन्हें लगातार बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा।

आम्रपाली ने बताया कि एक दिन उनकी मां ने भी वजन को लेकर टिप्पणी कर दी। मां की बात सुनकर वह भावुक हो गईं और रो पड़ीं। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी मां से कोई शिकायत नहीं थी, क्योंकि वह उनकी सेहत को लेकर चिंतित थीं।

एक्ट्रेस ने यह भी साझा किया कि इस दौरान उनके करीबी दोस्त और को-स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने उन्हें जल्दबाजी में वजन घटाने के बजाय अपनी सेहत का ध्यान रखने और खुद पर भरोसा बनाए रखने की सलाह दी।

आम्रपाली ने कहा कि उन्होंने कभी भी लोगों के तानों के दबाव में आकर वजन कम करने का फैसला नहीं किया। उनका मानना है कि हर व्यक्ति को अपने शरीर के बारे में फैसला खुद लेना चाहिए और किसी की बॉडी को लेकर मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।