साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री श्रिया रेड्डी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘महाकाली’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के टीजर में उनका दमदार लुक सामने आया है, वहीं Akshaye Khanna भी इसमें असुरों के गुरु शुक्राचार्य की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।
क्रिकेटर की बेटी हैं श्रिया रेड्डी
श्रिया रेड्डी का ताल्लुक क्रिकेट जगत से भी है। वह पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेटर भरत रेड्डी की बेटी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एसएस म्यूजिक में वीडियो जॉकी के तौर पर की थी। इसके बाद मॉडलिंग और एक्टिंग में कदम रखा। साल 2002 में तमिल फिल्म ‘समुराई’ से उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया।
‘सालार’ से मिली पैन-इंडिया पहचान
श्रिया रेड्डी ने ‘ब्लैक’, ‘थिमिरु’, ‘कांचीवरम’ जैसी फिल्मों में काम किया है। प्रभास स्टारर ‘सालार’ में उनके अभिनय को भी काफी पसंद किया गया, जिससे उन्हें बड़े स्तर पर पहचान मिली।
‘महाकाली’ में निभाएंगी टाइटल रोल
अब श्रिया रेड्डी फिल्म ‘महाकाली’ में देवी महाकाली के किरदार में दिखाई देंगी। हाल ही में रिलीज हुए टीजर में उनका लुक काफी प्रभावशाली नजर आया है। दूसरी ओर अक्षय खन्ना का शुक्राचार्य वाला अवतार भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।
फिल्म का निर्देशन पूजा अपर्णा कोल्लुरु कर रही हैं। ‘महाकाली’ को सिनेमाघरों में 8 जनवरी 2027 को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म प्रशांत वर्मा के सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है।




