CGRERA की सख्त कार्रवाई: बिना रेरा पंजीयन प्लॉट बेचने पर महागणपति डेव्हलपर्स पर 8 लाख का जुर्माना

प्रोजेक्ट सुरक्षा की शुरुआत 16 जुलाई 2025 से की गई थी, अब तक इस कार्यक्रम के अंतर्गत 5846 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पालकों तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर द्वारा स्कूलों में बच्चों को तथा मल्टी लेवल पार्किंग में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सहायक प्रबंधक देव प्रकाश कुर्रे एवं निशामनी साहू द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्राथमिक उपचार कीट का उपयोग तथा सीपीआर की विधि विस्तार से समझाई गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि आपातकालीन स्थितियों में सीपीआर तकनीक अपनाकर किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर का व्यवहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को प्रेरित किया गया कि वे इस प्रशिक्षण को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि आपात स्थितियों में तुरंत और प्रभावी मदद उपलब्ध हो सके। 

प्रोजेक्ट सुरक्षा की शुरुआत 16 जुलाई 2025 से की गई थी, अब तक इस कार्यक्रम के अंतर्गत 5846 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पालकों तथा विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।