टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। ‘बिग बॉस’ फेम माहिरा पिछले करीब डेढ़ महीने से सोशल मीडिया से दूर थीं। इस दौरान उन्होंने न तो कोई पोस्ट शेयर किया और न ही किसी कमेंट के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। अब अचानक उनके एक पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
माहिरा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) पर सिर्फ दो शब्द लिखे- ‘माफ करना’। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया। हालांकि, एक्ट्रेस ने यह साफ नहीं किया कि उन्होंने किस वजह से माफी मांगी है या इस पोस्ट के पीछे क्या कारण है। यही वजह है कि उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं।
माहिरा के पोस्ट से फैंस परेशान
पोस्ट सामने आने के बाद कई फैंस ने माहिरा से पूछा कि क्या वह ठीक हैं और सब कुछ सही चल रहा है। कुछ यूजर्स ने उनसे अपील की कि वह बिना किसी संदर्भ के इस तरह के पोस्ट न करें, क्योंकि इससे लोग परेशान हो सकते हैं और गलत अनुमान लगा सकते हैं।
फैंस ने किए कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “माहिरा, ऐसी चीजें पोस्ट मत करो, लोग गलत समझ सकते हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने पूछा, “क्या हुआ? सब ठीक है?” कुछ लोगों ने यह भी अंदाजा लगाया कि शायद यह किसी नए गाने, प्रोजेक्ट या अपकमिंग काम से जुड़ा पोस्ट हो सकता है।
गौरतलब है कि माहिरा शर्मा ‘बिग बॉस’ के अलावा कई टीवी सीरियल्स और म्यूजिक वीडियोज में नजर आ चुकी हैं। फिलहाल उनके इस रहस्यमयी पोस्ट को लेकर फैंस उनके अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।




