रिलीज हुई ‘रक्तांचल 3’, पूर्वांचल की राजनीति में फिर शुरू हुई वर्चस्व की लड़ाई

'रक्तांचल सीजन 3' 16 जुलाई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज का निर्देशन रितम श्रीवास्तव ने किया है, जबकि इसकी कहानी सिद्धार्थ मिश्रा ने लिखी है। दर्शक इसे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में देख सकते हैं।

गैंगवार, राजनीति और अपराध की दुनिया पर आधारित वेब सीरीज पसंद करने वाले दर्शकों के लिए बड़ी खबर है। क्राइम-थ्रिलर सीरीज ‘रक्तांचल’ का तीसरा सीजन आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो गया है। नए सीजन में एक बार फिर पूर्वांचल की पृष्ठभूमि में सत्ता की लड़ाई, वर्चस्व की जंग और खूनी संघर्ष देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें ‘रक्तांचल सीजन 3’?

‘रक्तांचल सीजन 3’ 16 जुलाई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज का निर्देशन रितम श्रीवास्तव ने किया है, जबकि इसकी कहानी सिद्धार्थ मिश्रा ने लिखी है। दर्शक इसे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के मुफ्त में देख सकते हैं।

पूर्वांचल के माफिया जगत से प्रेरित इस सीरीज में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर और करण पटेल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

पूर्वांचल में वर्चस्व की लड़ाई हुई और खतरनाक

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की पृष्ठभूमि पर बनी ‘रक्तांचल’ ने अपनी दमदार कहानी, जबरदस्त एक्शन और प्रभावशाली किरदारों के चलते दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। शुरुआती सीजन में विजय सिंह और वसीम खान के बीच सरकारी ठेकों और इलाके में वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष दिखाया गया था।

अब तीसरे सीजन में यह लड़ाई सिर्फ ठेकों तक सीमित नहीं रही, बल्कि राजनीति और सत्ता के बड़े खेल में बदल गई है।

सत्ता की जंग में आएंगे कई बड़े ट्विस्ट

‘रक्तांचल 3’ में दांव पहले से कहीं ज्यादा बड़ा है। स्थानीय राजनीति, कोयला माफिया और निजी दुश्मनी के टकराव से कहानी में कई रोमांचक मोड़ देखने को मिलेंगे। सत्ता हासिल करने और अपने विरोधियों को खत्म करने के लिए किरदार किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं।

अगर आपको क्राइम ड्रामा, दमदार डायलॉग्स, एक्शन और सस्पेंस से भरपूर वेब सीरीज पसंद हैं, तो ‘रक्तांचल सीजन 3’ इस वीकेंड आपकी बिंज-वॉच लिस्ट में शामिल हो सकती है।