अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और बिजनेसमैन राज कुंद्रा के चर्चित रेस्टोरेंट ब्रांड बैस्टियन (Bastian) की कमाई एक बार फिर चर्चा में है। एक इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने कहा कि बैस्टियन की सफलता के बावजूद न तो उन्होंने और न ही शिल्पा शेट्टी ने अब तक बिजनेस से निजी इस्तेमाल के लिए कोई मुनाफा निकाला है। उनका कहना है कि कमाई का बड़ा हिस्सा लगातार बिजनेस के विस्तार और बेहतर अनुभव देने में दोबारा निवेश किया जाता है।
क्या है सफल बिजनेस का मंत्र?
राज कुंद्रा ने यह भी कहा कि किसी भी सफल बिजनेस का सबसे बड़ा मंत्र लॉन्ग-टर्म सोच, क्वालिटी और री-इनवेस्टमेंट है। उनके मुताबिक, तेजी से मुनाफा निकालने के बजाय बिजनेस को मजबूत बनाने पर ध्यान देने से ही ब्रांड आगे बढ़ता है।
बैस्टियन पहले भी उस समय सुर्खियों में आया था जब लेखिका शोभा डे ने दावा किया था कि मुंबई का एक आउटलेट एक रात में 2–3 करोड़ रुपये का कारोबार करता है। हालांकि, इन आंकड़ों पर पहले शिल्पा शेट्टी ने सवाल उठाए थे और अब राज कुंद्रा ने स्पष्ट किया है कि भले ही बिजनेस अच्छा चल रहा हो, लेकिन उसकी कमाई को व्यक्तिगत आय के रूप में नहीं लिया गया है।
इस बीच, रिपोर्ट्स के मुताबिक बैस्टियन हॉस्पिटैलिटी भारत और विदेश में अपने विस्तार के लिए नई पूंजी जुटाने की संभावनाओं पर भी काम कर रही है।




