नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस ने चार फर्जी ₹500 के नोट किए जब्त

तलाशी के दौरान उसके पास से ₹500 के चार नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस ने नकली नोट जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नकली नोट चलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक युवक को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह शराब दुकान पर ₹500 के नकली नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास कर रहा था। दुकान कर्मचारियों को नोट संदिग्ध लगे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से ₹500 के चार नकली नोट बरामद किए गए। पुलिस ने नकली नोट जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि नकली नोट कहां से आए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।

पुलिस कर रही हैं जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी से नकली नोटों के स्रोत और उनके इस्तेमाल को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इन नकली नोटों का इस्तेमाल अन्य स्थानों पर तो नहीं किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।