आमिर खान की शादी से क्यों रहीं दूर किरण राव और रीना दत्ता? सामने आई असली वजह

आमिर खान की तीसरी शादी में दोनों के शामिल नहीं होने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब आमिर के पुराने दोस्त हाजी अमीन ने इस बात की वजह बताई है।

आमिर खान (Aamir Khan) ने 5 जुलाई 2026 को अपनी पुरानी दोस्त और गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की। शादी के बाद से ही अभिनेता सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं। जहां कुछ लोग उनकी शादी को लेकर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई यूजर्स का ध्यान इस बात पर गया कि इस खास मौके पर उनकी दोनों पूर्व पत्नियां रीना दत्ता (Reena Dutta) और किरण राव (Kiran Rao) नजर नहीं आईं।

आमिर खान की तीसरी शादी में दोनों के शामिल नहीं होने को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब आमिर के पुराने दोस्त हाजी अमीन ने इस बात की वजह बताई है।

लंदन में थीं किरण राव

हाजी अमीन ने एक बातचीत में बताया कि किरण राव शादी के समय लंदन में थीं, इसलिए वह समारोह में शामिल नहीं हो पाईं। हालांकि, उनका और आमिर खान का बेटा आजाद खान शादी में मौजूद था।

उन्होंने कहा कि कई बार किसी खास मौके पर किसी व्यक्ति का मौजूद न होना रिश्तों में दूरी का संकेत नहीं होता। कुछ लोगों को अपना स्पेस देना भी प्यार और सम्मान दिखाने का एक तरीका होता है। उन्होंने यह भी कहा कि आमिर खान, किरण राव और रीना दत्ता के बीच आज भी एक मजबूत दोस्ताना रिश्ता है।

आमिर खान अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ न सिर्फ निजी जीवन में अच्छे संबंध रखते हैं, बल्कि प्रोफेशनली भी उनके साथ जुड़े हुए हैं।

रिश्तों को अहमियत देते हैं आमिर

हाजी अमीन ने बताया कि आमिर खान रिश्तों को बेहद महत्व देते हैं और हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने हमेशा इस बात का ध्यान रखा कि उनके बच्चों को परिवार में किसी तरह की कमी महसूस न हो।

उन्होंने कहा कि आमिर की जिंदगी में नया प्यार आने में काफी समय लगा। पिछले रिश्तों के खत्म होने के बाद अभिनेता ने मुश्किल दौर भी देखा, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने रिश्तों को सम्मान और संवेदनशीलता के साथ संभाला।