Toxic Box Office Day 1: पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है यश की फिल्म, 2026 की बड़ी ओपनर बनने की तैयारी

रिलीज से एक दिन पहले की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में फिल्म के देशभर में 9 लाख से ज्यादा टिकट बिकने और एडवांस बुकिंग कलेक्शन के ₹41 करोड़ के पार पहुंचने की बात सामने आई है। एक अन्य रिपोर्ट में पहले दिन की कमाई का अनुमान ₹100-120 करोड़ तक लगाया गया है

साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी इसकी मजबूत ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल है कि पहले दिन ‘टॉक्सिक’ कितनी कमाई कर सकती है।

पहले दिन कितनी कमाई का अनुमान?

एबीपी लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ को 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल होने की उम्मीद है। एडवांस बुकिंग में मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के चलते फिल्म के पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन करने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, रिलीज से एक दिन पहले की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट में फिल्म के देशभर में 9 लाख से ज्यादा टिकट बिकने और एडवांस बुकिंग कलेक्शन के ₹41 करोड़ के पार पहुंचने की बात सामने आई है। एक अन्य रिपोर्ट में पहले दिन की कमाई का अनुमान ₹100-120 करोड़ तक लगाया गया है

2026 की टॉप ओपनर्स में शामिल हो सकती है फिल्म

‘टॉक्सिक’ को लेकर बॉक्स ऑफिस पर इतनी चर्चा इसलिए भी है क्योंकि यश लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उनकी फिल्म KGF: Chapter 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी। अब फैंस की नजर इस बात पर है कि क्या ‘टॉक्सिक’ भी यश की पिछली ब्लॉकबस्टर जैसा प्रदर्शन कर पाएगी। 

एडवांस बुकिंग में जबरदस्त क्रेज

फिल्म की डिमांड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई में दर्शकों की मांग को देखते हुए सुबह 6 बजे और रात 11:45 बजे तक के शो जोड़े गए हैं। कई जगहों पर टिकटों की कीमतें भी बढ़ी हैं और शुरुआती शोज तेजी से भर रहे हैं।