

सभी खबरें
नवीनतम अपडेट
→मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से की सौजन्य भेंट, दिल्ली दौरे पर हैं सीएम
उन्होंने राज्य के दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, स्वास्थ्य अधोसंरचना को और सुदृढ़ करने तथा नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र के सहयोग को लेकर चर्चा की।
→जशपुर में किसान बने CM विष्णुदेव साय, बैलों की जोड़ी के साथ चलाया हल
खेत में हल चलाते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख ही अलग है। उन्होंने बताया कि हल की मूठ थामते ही खेती-किसानी से जुड़ी पुरानी स्मृतियां ताजा हो जाती हैं। खेतों के बीच बिताया समय उन्हें सुकून और नई ऊर्जा देता है।
→AAP के रणनीतिकार से BJP के राष्ट्रीय मंत्री तक: संदीप पाठक को नितिन नवीन की टीम में बड़ी जिम्मेदारी
संदीप पाठक का संबंध छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के बटहा गांव से है। उनका जन्म 4 अक्टूबर 1979 को हुआ था। उनका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा रहा है।
→ग्रीन स्टील से छत्तीसगढ़ में खुलेगा औद्योगिक विकास का नया अध्याय; 18 महीनों में करीब ₹8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
ग्रीन स्टील और ऊर्जा-गहन उद्योगों के लिए छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत उसकी बिजली उपलब्धता और प्रतिस्पर्धी औद्योगिक टैरिफ हैं। राज्य में 26,000 मेगावाट से अधिक बिजली की उपलब्धता है।
→धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर घूमने निकली मुंबई की 24 वर्षीय बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर की मौत
डायल-112 की मदद से उन्हें पहले चारामा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर धमतरी के श्रीराम अस्पताल रेफर किया गया।
→80वां स्वतन्त्रता दिवस: CM विष्णु देव साय रायपुर के मुख्य कार्यक्रम में करेंगे ध्वजारोहण
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ को विकास और प्रगति के नए शिखर पर ले जाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया।
→तीन बहनों ने एक साथ पास की NEET परीक्षा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई
तीनों बहनों की इस सफलता के बाद अब उनके परिवार और परिचितों को उम्मीद है कि वे आगे मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगी और भविष्य में डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगी।
